
पिलखुवा: मज़दूरी मांगने पर मिली धमकी
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): पिलखुवा : कोतवाली क्षेत्र के गांव मीरापुर में मजदूरी के पैसे मांगने पर एक मजदूर को गंभीर परिणाम भुगतने पड़े। पीड़ित कामगार सुंदर ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार गांव के तीन लोगों ने उसकी मजदूरी का भुगतान नहीं किया। जब सुंदर ने अपने बकाया रुपये मांगे, तो आरोपितों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर आरोपितों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे सुंदर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कामगार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपितों की तलाश की जा रही है।
शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786

























