
हापुड़ में एसएसएफ की 7वीं बटालियन की होगी स्थापना
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ः प्रदेश सरकार ने यूपी एसएसएफ (उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल) की सातवीं बटालियन की स्थापना हापुड़ में करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के साथ ही दिल्ली-एनसीआर की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जा सकेगा। पहले ही मथुरा व सहारनपुर में एसएसफ की बटालियन स्थापित है। हापुड़ में और स्थापित हो जाने से यह पूरा सुरक्षा कारीडोर तैयार हो जाएगा। इससे एनसीआर की सुरक्षा और कड़ी हो जाएगी तथा भविष्य के संभावित खतरों से बचा जा सकेगा। इसके लिए जिले में 40 एकड़ जमीन की तलाश की जा रही है। फिलहाल एक स्थान पर 30 एकड़ जमीन ही उपलब्ध हो पाई है। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को जमीन की तलाश कराने के आदेश दिए हैं।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216




















