👁 0 views Views
धौलाना: जनपद हापुड़ के मुख्य विकास अधिकारी उदय सिंह ने विकास खंड धौलाना के अन्तर्गत सपनावत पंचायत सचिव सुशील कुमार को निलंबित कर दिया है। निलंबित सचिव पर शासकीय कार्यों की अनदेखी करने व लॉकडाउन में लापरवाही बरतने का आरोप है। इसके साथ ही विभाग को एक शख्स द्वारा ट्विटर पर एक वीडियो प्राप्त हुई जिसमें सुशील कुमार कार्यालय में शराब पी रही था जैसे ही वीडियो संबंधित विभाग को मिली उसने मामले तुरंत कार्रवाई करते हुए सुशील कुमार को निलंबित कर दिया।




































