
अर्द्ध नग्न होकर किसानों ने शुरू की भूख हड़ताल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): कांटेक्ट फार्मिंग कंपनियों द्वारा आलू किसानों का भुगतान न करने से खफा किसान आर-पार की लड़ाई के मूड में उतर आए हैं जो भीषण सर्दी के बीच हापुड़ की कलेक्ट्रेट पर अर्धनग्न होकर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मंगलवार को शुरू हुआ धरना बुधवार को भूख हड़ताल में बदल गया। किसानों ने चेतावनी दी है जब तक उनका भुगतान नहीं मिलेगा। वह यहां डटे रहेंगे। किसानों का आरोप है कि अधिकारियों ने उन्हें झूठा आश्वासन दिया। अभी तक उनका भुगतान नहीं हुआ है। किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक उनका भुगतान नहीं होगा वह यहां से नहीं हटेंगे। किसानों ने शुक्रवार को डीएचओ कार्यालय पर तालाबंदी और उसके बाद आवास का घेराव करने की चेतावनी दी है। भूख हड़ताल में किसान समरपाल सिंह, मोहम्मद नदीम, मोहम्मद शहादत, योगेंद्र कुमार, संजीव, पुष्पेंद्र समेत 16 किसान बैठे हुए हैं।
CCTV कैमरे व जीपीएस ट्रैकर लगवाने के लिए संपर्क करें: 8126293996























