
मोबाइल चोरी करने पर मिला दंड
हापुड सीमन ehapurnews.com ):हापुड़ पुलिस द्वारा चोरी के मोबाइल फोन बरामद होने के 03 मामलों में एक अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई, साथ ही अर्थदण्ड से भी दंडित किया।
अभियुक्त हसीन से चोरी के मोबाइल फोन बरामद होने के सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 211/2019 धारा 379, 411 भादवि, मु0अ0सं0 221/2022 धारा 379, 411 भादवि व मु0अ0सं0 225/2022 धारा 414 भादवि थाना सिम्भावली पर पंजीकृत किये गये थे। उक्त मुकदमों में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बितायी गयी अवधि (11 माह 10 दिवस) व 17,500/- रुपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है।दोषसिद्ध अपराधी हसीन पुत्र जमील निवासी ग्राम बक्सर थाना सिम्भावली जनपद हापुड़ है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)





























