
फाइल फोटो
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र में 15 दिसंबर को दिनदहाड़े हुई 85 लाख रुपए की लूट के मामले में विरोधावास को लेकर हर जुबान पर चर्चा जोर पकड़ती जा रही है।
यह लूट दादरी के गोपाल गोयल के मुनीम अजय पाल के साथ हुई थी लूट के तुरंत बाद मुनीम ने पुलिस को बताया था कि उसने 85 लाख रुपए की उगाही हापुड़ के दो व्यापारियों से की थी जिसमें एक व्यापारी से 50 लाख तथा दूसरे व्यापारी से 35 लाख रुपए की। इसके बाद ही अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने ही पत्रकारों को जानकारी दी थी कि लूट गई धनराशि 85 लाख रुपए की उगाही हापुड़ के दो व्यापारियों से करके मुनीम अजय पाल लौट रहा था कि थाना पिलखुवा क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने मुनीम से 85 लाख रुपए लूट लिए।
पुलिस रिपोर्ट में व्यापारी गोपाल गोयल ने दर्ज कराया है कि उसने अपने कर्मचारी अजय पाल को 85 लाख पर लेकर हापुड़ किसी काम से भेजा था। किसी कारणवश काम नहीं हो पाया तो वह बाइक से 85 लाख रुपए के साथ दादरी लौट रहा था कि दो अज्ञात बदमाश नगदी लूटकर बाइक से फरार हो गए।
इस विरोधावास से यह है तो स्पष्ट है कि लूटी गई धनराशि 85 लाख रुपए बेनामी रकम है जिससे हापुड़ पक्का बाग के दोनों व्यापारी स्वयं को बचाव में जुटे हैं। बता दे हापुड़ पक्का बाग के आधा दर्जन ऐसे व्यापारी है जो फर्जी बिल्डिंग के धंधे में लगे हैं और मालामाल हो रहे हैं यदि 85 लाख रुपए के मामले की जांच आयकर व ईडी करें तो हापुड़ में बेनामी रकम के धंधे का बड़ा स्कैंडल खुलेगा।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264

























