
नाबालिक छात्रा को अगवा कर ले जाने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने एक युवक पर उसकी नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला कर अगवा कर ले जाने का आरोप लगाया है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एक गांव की रहने वाली नाबालिग छात्रा एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ती है। 16 वर्षीय छात्रा को सोमवार को उसके मोहल्ले का ही दीपक बहला-फुसला कर अगवा कर अपने साथ ले गया। छात्रा को काफी तलाशा लेकिन कोई सुराग हाथ ना लगा। इसके बाद पीड़ित पक्ष थाने पहुंचा और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकरण कर जांच शुरू कर दी।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी


























