
👁 0 views Views
बाबूगढ़: पेट्रोल पंप कर्मी पर 1.36 लाख रुपए हड़पने का आरोप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बाबूगढ़। जिला मेरठ के गांव दादरी निवासी राहुल कुमार ने अपने गांव कोटा हरनाथपुर स्थित पेट्रोल पंप पर कार्यरत एक कर्मचारी पर 1.36 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। कर्मचारी के परिजनों ने जल्द गबन के रुपये उन्हें देने का आश्वासन दिया लेकिन अभी तक कोई धनराशि नहीं मिली है। थाना बाबूगढ़ पुलिस ने पंप मालिक की तहरीर पर कर्मचारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर दीपक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
DD Tuff के यहां हर साइज का शीशा नए डिजाइन में उपलब्ध: 9410853586























