
झड़ीना नहर के पास 16 फीट लंबा अजगर मिला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ क्षेत्र में स्थित गांव झाड़ीना की नहर के पास 16 फीट लंबा एक विशाल अजगर निकलने से लोगों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्र हुए और उन्होंने अजगर को अपने कैमरे में कैद कर लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
आपको बता दें कि क्षेत्र में अजगरों के निकलने का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। मामला सोमवार का है जब नहर के पास 16 फीट लंबा अजगर देख लोगों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकत्र हुए। इसी बीच अजगर सुरक्षित स्थान पर चला गया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





























