31 दिसम्बर तक गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा होगा












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के 12 जनपदों मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, सम्भल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज से होकर गुजरने वाला गंगा एक्सप्रेसवे 518 गांवों को जोड़ रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज जाएगा और इसकी कुल लम्बाई 594 कि०मी० है, जो 6 लेन का होगा। एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और 31 दिसम्बर तक पूरा होने की उम्मीद है और जनवरी माह में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंगा एक्सप्रेसवे का उद्‌घाटन कर सकते हैं।

मेरठ से प्रयागराज के बीच बन रहे देश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेसवे पर माघ मेले के दौरान वाहन फर्राटा भरेंगे। एक्सप्रेसवे का काम अंतिम पड़ाव पर है। तीसरे चरण का 10 से 15 फीसदी काम ही बाकी है। वहीं शासन ने 31 दिसंबर तक एक्सप्रेसवे का काम हर हाल में पूरा करने की समय सीमा जारी कर दी है।

इस महत्वपूर्ण परियोजना के तहत चौथे चरण का काम उन्नाव के आंशिक भाग से रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज के सोरांव स्थित जूड़ापुर दांदू तक पूरा हो गया है। गंगा एक्सप्रेसवे बनाने का काम कर रहे यूपीडा के अधिकारियों का कहना है कि तीसरे चरण के काम में थोड़ी परेशानी आने की वजह से दिसंबर में इसका निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। छह लेन के एक्सप्रेसवे का निर्माण हुआ है लेकिन आवश्यकता पड़ने पर इसे आठ लेन भी किया जा सकता है।

“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!