भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के पैदल मार्च में उमड़ा सैलाब












भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के पैदल मार्च में उमड़ा सैलाब

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय जनता पार्टी जनपद हापुड़ की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कविता माधरे की नियुक्ति को लेकर महिलाओं व भाजपा कार्यकर्ताओं में मंगलवार को गजब का उत्साह देखने को मिला। यह अवसर था नवनियुक्त जिला अध्यक्ष के पदभार ग्रहण करने का।

भाजपा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष कविता माधरे मंगलवार की सुबह पद बाहर ग्रहण करने के लिए पैदल ही घर से निकली उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजुम साथ था। फूल मालाओं से लदी कविता माधरे के कदम जैसे-जैसे लक्ष्य की ओर बढ़ रहे थे लोग पुष्प वर्षा कर भारत माता की जय तथा जय श्री राम का उद्घोष करते रहे।

भाजपा की जिला अध्यक्ष कविता माधुरी हापुड़ के अतरपुरा चोपला पर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पहुंची जहां उन्होंने अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और कदमों में सर झुकाकर कविता माधरे ने संकल्प लिया कि वह सदैव राष्ट्र के प्रति समर्पित रहकर भाजपा संगठन को मजबूत करेगी।

जिला अध्यक्ष का यह कारवां आगे बढ़ता ही गया और जा पहुंचा पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी की प्रतिमा पर। भाजपा जिला अध्यक्ष ने दोनों प्रतिमाओं पर माल्यर्पण किया और कहा कि उनके आदर्श व सिद्धांत अनुकरणीय है और सभी को उनके आदर्शों को जीवन में उतरना चाहिए।

भाजपा जिला अध्यक्ष कविता माधरे ने तहसील चोपला पर भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्ग चौधरी चरण सिंह व मेरठ तिराहा पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

इसके बाद जिला अध्यक्ष ने कहा कि महापुरुषों व राजनेताओं की प्रतिमाओं पर माल्यर्पण कर उन्हें सुखद आनंद की अनुभूति हुई है। सभी महापुरुष उनके आदर्श हैं।

रेडवुड क्लॉथिंग पर लगी है स्टॉक क्लीयरेंस सेल: 9690080808











  • Related Posts

    खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 54 लाख रुपए का खाद्य तेल किया सीज

    🔊 Listen to this खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 54 लाख रुपए का खाद्य तेल किया सीज हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने…

    Read more

    सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास

    🔊 Listen to this सांसद व विधायक ने किया 21 करोड लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यासहापुड सीमन (ehapurnews.com):हापुड विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चौधरी ताराचंद इंटर कॉलेज पर लोक…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    पत्नी ने पति पर लगाया मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    खाटू श्याम बाबा की रंगोत्सव यात्रा निकली

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    पुलिस ने क्षेत्र में गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    आईआईए व डीआईए होली उत्सव में उद्यमियों ने जमकर मस्ती की

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    पिता ने मुरादाबाद निवासी दंपति को गोद दी थी बच्ची, गायब करने का आरोप निकला झूठा

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ

    आठ दिवसीय सिद्ध चक्र महाविधान पाठ का समापन हुआ
    error: Content is protected !!