Hapur: कांग्रेस के पूर्व MLA ने R-भारत के पत्रकार के खिलाफ तहरीर दी










 हापुड़। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) के लिये अपने लाइव टीवी डिबेट के दौरान कही गयी आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर अर्नब गोस्वामी के खिलाफ शहर कांग्रेस कमेटी व पूर्व विधायक  गजराज सिंह ने कोतवाली में तहरीर दी है। हापुड़ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे कांग्रेसी शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ,अंकित शर्मा, विक्की शर्मा,  नरेश भाटी,  निखिल वत्स, सुमित अग्रवाल, गौरव गर्ग आदि मौजूद थे।

पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा कि 21 अप्रैल2020 को रिपब्लिक भारत टीवी न्यूज चैनल पर बुलेटिन में कार्यक्रम के दौरान चैनल के एंकर अर्नब गोस्वामी (Arnab Goswami) का कार्यक्रम प्रसारित हुआ था, जिसमें अर्नब गोस्वामी ने महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की हत्या के सम्बन्ध में जो कथन प्रसारित किया है, वह देश में सांप्रदायिक भावनाओं व कानून की व्यवस्था के प्रति विद्वेष फैलाने वाला भी है।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि रिपब्लिक भारत टीवी न्यूज़ चैनल के पत्रकार अर्नब गोस्वामी द्वारा कहा गया वक्तव्य हिंदू जनमानस को सांप्रदायिक करने के उद्देश्य से किया गया है। थाने में शिकायत कराने पहुंचे कांग्रेसियों ने रिपब्लिक भारत नामक चैनल के पत्रकार अरनव गोस्वामी के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज किये जाने की मांग की







  • Related Posts

    एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

    🔊 Listen to this एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेलहापुड, सीमन (ehapurnews.com):मोबाइल चोरी के शक में एक युवक को जंगल में ले जाकर मुर्गा बनाकर सजा देने…

    Read more

    श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री सनातन धर्म सभा (पंजी०), हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर 11.03.2026 से 14.03.2026 तक सभा भवन में सांय 5 बजे से 8 बजे तक…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

    एक युवक तालिबानी सजा देने पर तीन भेजे जेल

    श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

    श्री सनातन धर्म सभा हापुड़ के वार्षिकोत्सव पर होगा संकीर्तन, निकलेगा नगर संकीर्तन

    हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

    हापुड़ के दो नेताओं ने डिप्टी सीएम से की मुलाकात

    शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

    शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

    जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

    जिला पंचायत चुनाव में ज्ञानेन्द्र त्यागी वार्ड -9 से होगे प्रत्याशी

    जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना

    जल लेने के लिए श्रद्धालुओं का जत्था हरिद्वार रवाना
    error: Content is protected !!