किराना मर्चेंट एसो. की कार्यकारिणी गठित










हापुड़, सीमन(ehapurnews.com): किराना मर्चेंट एसोसिएशन (रजि०), हापुड़ की दुल्हैंडी रंगोत्सव पर्व होली की दोपहर एक बैठक हुई, जिसमें वर्ष 2020- 2021 का आय-व्यय का लेखा जोखा सर्वसम्मति से पास हुआ और साथ ही एसोसिएशन की वार्षिक चुनावी प्रक्रिया विधिवत रूप से पूर्ण हुई। किराना मर्चेंट एसोसिएशन (रजि०) के चुनाव अधिकारी राजेन्द्र अग्रवाल (पंसारी) ने एसोसिएशन के वर्ष 2021-2022 के लिये सभी पदों के पदाधिकारियों, प्रधान- विपिन अग्रवाल (पंसारी), उपप्रधान- मनीष गर्ग (नीटू) व सौरभ अग्रवाल, मंत्री- पंकज कंसल, उपमंत्री- मनोज गोयल व कपिल अग्रवाल तथा कोषाध्यक्ष- राकेश कुमार अग्रवाल के निर्वाचित होने की घोषणा की और सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र जारी किया। इस मौके पर नवनिर्वाचित प्रधान विपिन अग्रवाल पंसारी ने किराना एसोसिएशन के सभी सदस्यों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी और सभी सदस्यों का धन्यवाद करते हुये कहां कि एसोसिएशन के पुराने पदाधिकारियों के अनुभव को सांझा कर अपने व्यापारियों के हित मे पूर्ण निष्ठा, और ईमानदारी कार्य करूंगा। उपप्रधान, मनीष गर्ग (नीटू) ने भी सभी सदस्यों को और उनके परिवार को होली की बहुत बहुत बंधाई दी और कहा कि किसी भी व्यापारी का शोषण किसी भी विभाग द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। किराना मर्चेंट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान विजेंद्र सिंघल, प्रमोद दिवान व पूर्व मंत्री, पदम जी नमक वाले व अमित अग्रवाल ने अपने विचार रखे। इस मौके पर मुख्य रूप से संजीव सिंघल (KA), प्रभात अग्रवाल, मुकेश चोकड़ात, अतुल घी वाले, राकेश (KB) अनुज जी, सुभाष जी, पंकज जी (टॉप्स वाले) आदि मौजूद थे।

 Mobile Exchange offer: पुराना मोबाइल बेचें और खरीदे गारंटी के साथ. कॉल करें: 7409166666, 8979760159







Related Posts

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

🔊 Listen to this वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामनाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड के नजदीक के गांव धनौरा में आयोजित 15 दिवसीय वेद परायण महायज्ञ में श्रध्दालुओ…

Read more

पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

🔊 Listen to this पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मंत्री मदन चौहान पर सोमवार को गढ़मुक्तेश्वर के गांव…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

वेद परायण महायज्ञ में आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना

पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमले के आरोप में एक दबोचा

हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

हापुड़: ट्रेन की चपेट में आए अर्जुन का मुस्लिम समाज ने हिंदू रीति-रिवाज से किया अंतिम संस्कार

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

जाने 10 जनवरी का सब्जियों का भाव

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

हाईवे पर मची चीख-पुकार, तीन वाहनों की हुई भिड़ंत

भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम

भूमि विवाद सुलझाने के लिए गांव बिगास पहुंचे डीएम
error: Content is protected !!