
हापुड़: स्वदेशी मेले में लगे खाली स्टाल देख जिलाधिकारी हुए नाराज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित अटल गौरव पार्क में इंटरनेशनल ट्रेड शो की तर्ज पर स्वदेशी मेले की शुरुआत की गई है जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। शनिवार आज मेले का उद्घाटन होगा। इससे पहले शुक्रवार को हापुड़ के जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने मेले का निरीक्षण किया जहां खाली पड़े स्टॉल को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और उन्होंने उद्योग विभाग के कर्मचारियों को फटकारा। आयुक्त उद्योग खुशबू सिंह ने बताया कि दिवाली पर आम जनमानस को स्वदेशी वस्तुओ की खरीदारी का अवसर प्राप्त हो सके इसके लिए इस मेले का आयोजन किया जा रहा है।
क्षेत्र वासियों का कहना है कि पार्क में अधिकारियों को निरीक्षण करते रहना चाहिए। क्योंकि पिछले लंबे समय से पार्क की सफाई नहीं हुई थी। पार्क की सफाई होने से क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है।
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9997358158































