
बाबूगढ़: ऑटो में घुसा 12 फीट लंबा 40 किलो वजनी अजगर
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में एक मिस्त्री की दुकान पर खड़े ऑटो में 12 फीट लंबा एक अजगर घुस आया जिसे देख कर सभी के होश उड़ गए। ऑटो चालक ने मामले की जानकारी तुरंत डायल 112 और वन विभाग को दी जिसके बाद टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के पश्चात उसने अजगर का रिस्क्यू कर सुरक्षा स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
कविनगर गढ़ चुंगी निवासी रविंद्र कुमार ने बताया कि वह ऑटो चलाते हैं जो कि शुक्रवार की रात बाबूगढ़ छावनी स्थित मिस्त्री की दुकान पर पहुंचे। दो मिनट बाद ही ऑटो में कहीं से विशाल अजगर घुस गया। इसके बाद उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत डायल 112 और वन विभाग को मामले से अवगत कराया और कुछ ही मिनट में टीमें पहुंच गई।
मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल ने तुरंत विभाग की टीम का गठन किया। वनकर्मी रवि कुमार कुछ ही मिनट में मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के पश्चात ऑटो से विशाल अजगर को निकाल कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। इस दौरान क्षेत्रवासी भी एकत्र हो गए जिन्होंने वन विभाग की टीम को फ्लैशलाइट दिखा कर उसकी सहायता की। अजगर को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर टीम ने छोड़ दिया।
दिवाली, भाईदूज व शादी पर बजट में तैयार कराए गिफ्ट हैंपर: 8267052526 या 8882657514

































