
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पशु चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से एक मिनी ट्रक, एक जिंदा भैंस, तमंचा बरामद हुआ है।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमन, मंगतू, कुलदीप, कपिल और मेहताब निवासीगण अच्छेजा हापुड़ के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी लंबे समय से पशु चोरी करते थे। गश्त के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध मिनी ट्रक दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक को रुकने का इशारा किया तो उसमें सवार सभी भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर सभी को दबोच लिया जिनके कब्जे से एक भैंस व तमंचा भी बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि यह गैंग कई थाना क्षेत्र में सक्रिय था।

































