
जिला पंचायत राज अधिकारी बनी एस0एस0वी0 इंटर कॉलेज की छात्रा कु0 भावना
हापुड, सूवि( ):
मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत जनपद स्तर पर महिलाओं व मेधावी बालिकाओं को एक दिन की सांकेतिक जिलाधिकारी/पुलिस अधीक्षका/मुख्य विकास अधिकारी/उप जिलाधिकारी/पुलिस क्षेत्राधिकारी/विभागाध्यक्ष/थानाध्यक्ष नियुक्ति किया जायें (जनपद स्तर पर समस्त कार्यालयध्यक्ष)
कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को इन पदों पर कार्यरत होकर कैसे पदगत दायित्व का निर्वहन किया जाता है इसकी जानकारी मिलेगी व जिसके फलस्वरूप उन्हें संवैधानिक व प्रशासनिक पदों पर पहुंचने की प्रेरणा मिलेगी।
इसी क्रम में एस0एस0वी0 इन्टर कॉलेज हापुड़ में अध्यनरत कक्षा 11 की छात्रा कु0 भावना पुत्री राहुल को जिला पंचायत राज अधिकारी के पद एवं दायित्वों के निर्वहन किये जाने के प्रति जागरूक किये जाने हेतु
जिला पंचायत राज अधिकारी हापुड़ की जिम्मेदारी दी गयी। कु0 भावना के द्वारा विकास भवन स्थित अद्योहस्ताक्षरी के कक्ष संख्या 21 में अद्योहस्ताक्षरी की सीट पर बैठकर जनसुनवाई, जी0सी0 कार्य, डाक डिस्पैच, आर0टी0आई0, स्वच्छ भारत मिशन-(ग्रामीण), डी0पी0एम0, आदि के पटलों की मिशन शक्ति 5.0 के अन्तर्गत कु0 भावना के द्वारा समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान कु0 भावना के द्वारा जनसुनवाई में जन्म प्रमाण-पत्र बनवाने वाले शिकायतकर्ता से दूरभाष संख्या 9557415760 पर वार्ता की गयी तो शिकायतकर्ता के द्वारा अवगत कराया गया कि मेरे बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र बन गया है। और आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर शिकायतों का ब्यौरा भी चैक करते हुए सम्बन्धित पटल सहायक को शासन की प्राथमिकता के क्रम में आमजनमानस की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये गये, इसी क्रम में जनसूचना पटल सहायक को जनसूचना से सम्बन्धित प्रकरणों का समय से अनुपालन किये जाने के निर्देश दिये गये है। तथा पटल से सम्बन्धित कार्यो को समयान्तर्गत कार्यो का निस्पादन किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। और स्थापना से सम्बन्धित कार्यो को भी देखा गया। इसके साथ ही आर0जी0एस0ए0 योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन-(ग्रामीण), योजनान्तर्गत सभी पटल सहायक को अपने-अपने पटल से समबन्धित कार्या को समयबद्ध गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित किये जाने के निर्देश दिये गये। इसके उपरान्त कु0 भावना के द्वारा अद्योहस्ताक्षरी कार्यालय में सभी पटलों का निरीक्षण भी किया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
संतोष कुमार सर्राफ एंड सन लेकर आए हैं ‘अल्ट्रा लाइट वेट ज्वैलरी’ आपके बजट में: 8218841053

































