
👁 0 views Views
हापुड़: जुम्मे की नमाज़ को लेकर पुलिस अलर्ट पर
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन जुम्मे की नमाज को देखते हुए पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। हापुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायज लिया और संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
जुम्मे की नमाज को देखते हुए मस्जिदों के बाहर पुलिस बल तैनात रहा। संवेदनशील, अति संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस की पैनी निगाह रही। पुलिस सभी से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9997358158



























