
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास मंगलवार को जंगल में एक नर कंकाल मिला था जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कंकाल की खोपड़ी नहीं थी। हालांकि कुछ ही दूरी पर लाश के कपड़े मिले थे जहां से पता चला कि मृतक साहिबाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र से लापता था। उसकी पत्नी ने दो अक्टूबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लिंक रोड पुलिस ने छानबीन के बाद कपड़ों से कंकाल की पहचान की। आशंका है कि प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर योगेश की हत्या की गई है। पुलिस विभिन्न पहलुओं पर मामले की जांच कर रही है।
































