
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्र-छात्रों ने प्रस्तुत किए विज्ञान माडल
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत जनपद स्तरीय विज्ञान एवं टी.एल.एम. प्रदर्शनी का आयोजन गुरुवार को दीवान इंटर कॉलेज, हापुड़ में किया गया।प्रदर्शनी में हापुड जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने जूनियर एवं सीनियर वर्गों में विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए, वहीं शिक्षकों ने नवाचारी शिक्षण अधिगम सामग्री (Innovative Teaching Learning Material) के क्षेत्र में अपनी सृजनशीलता और कौशल का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. श्वेता पूठिया ने दीप प्रज्वलित करके और सरस्वती वंदना के साथ किया। डॉ. पूठिया ने कहा कि विज्ञान केवल प्रयोगशाला तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सोचने, प्रश्न करने और समाधान खोजने की प्रक्रिया है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में अनुसंधान, नवाचार और टीम भावना को प्रोत्साहित करते हैं। शिक्षक भी अपनी रचनात्मक शिक्षण विधियों से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और जिज्ञासा जगा सकते हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने की।
कार्यक्रम की संयोजक सुश्री दीपा तोमर ने बताया कि इस प्रदर्शनी का उद्देश्य विद्यार्थियों को रचनात्मक सोच के माध्यम से वास्तविक समस्याओं के समाधान खोजने हेतु प्रेरित करना है।
कार्यक्रम का संचालन महेश वर्मा, प्रभारी, जिला विज्ञान क्लब, हापुड़ ने किया।
उन्होंने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विज्ञान का उद्देश्य केवल तथ्यों का संग्रह नहीं, बल्कि जीवन के हर क्षेत्र में तार्किक दृष्टिकोण और जिज्ञासु मानसिकता विकसित करना है। ऐसे आयोजन भविष्य के वैज्ञानिकों की नींव रखते हैं। निर्णायक मंडल में डॉ अनिल कुमार, डॉ कामेश कुमार, वैशाली मंडल, शिव नंदन शुक्ला, डॉ राकेश कुमार, शिव कुमार, डॉ अंजली त्यागी और डॉ योगेंद्र कुमार विकल ने मॉडलों का मूल्यांकन किया।
समारोह में विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा सांत्वना पुरस्कारों के रूप में मेडल, प्रमाण पत्र एवं नकद धनराशि प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, विज्ञान शिक्षक, छात्र-छात्राएँ, अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय से डॉ ऋषिपाल सिंह, विज्ञान समिति से डॉ संजीव कुमार, मनोज कुमार, अजय कुमार, विवेक दीक्षित, नवीन कुमार, अमित कुमार आदि का सहयोग रहा।
अंत में प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार ने सभी आगंतुकों, निर्णायकों, प्रतिभागियों और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “ऐसे आयोजन तभी सार्थक होते हैं जब विद्यार्थी इन्हें अपने जीवन और समाज के कल्याण से जोड़ें। यही सच्ची शिक्षा है।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर






























