
बाबूगढ़ के डॉ. दीपांश शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी की बछलौता रोड के रहने वाले दीपांश शर्मा पुत्र कालीचरन शर्मा को विशेष सम्मान मिला है। दरअसल जेसी बोस विश्वविद्यालय के दो शोधकर्ता विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिक 2025 की सूची में शामिल हुए हैं जिसमें बाबूगढ़ के दीपांश शर्मा का नाम भी शामिल है। वह फिलहाल फरीदाबाद में एसोसिएट प्रोफेसर है। बताया जाता है कि वह माइक्रोबायोलॉजी डिपार्मेंट जे.सी. बोस यूनिवर्सिटी फरीदाबाद में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद की भूमिका निभा रहे हैं। इस अवसर पर दीपांश शर्मा को बधाई देने वालों का सिलसिला लगातार जारी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365



























