
हापुड़: रामलीला मैदान में ब्राह्मण प्याऊ का उद्घाटन
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ के श्री रामलीला ग्राउंड में चल रहे दशहरा महोत्सव के शुभ अवसर पर ब्राह्मण प्याऊ का उद्घाटन भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा विद्वानों के मंत्रोच्चार शंखवादन के साथ हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में कथावाचक धर्माचार्य पंडित मोहित भारद्वाज जी, नेह नीड फाउंडेशन के चेयरमैन पंडित अरविन्द भाई ओझा जी एवं नगरपालिका परिषद हापुड़ के अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा द्वारा कर्तल ध्वनि के बीच हर्षोल्लास से दीप प्रज्वलित कर किया गया। समस्त ब्राह्मण समाज के सहयोग से शुरू हुए। इस प्याऊ से मेले में आने वाले समस्त श्रद्धालुओं को पेयजल व फल आदि की सुविधा प्राप्त होगी। मुख्य अतिथियों ने इस कार्य की प्रशंसा करते हुए विशेष पुण्यदायी बताया। इस अवसर पर डॉ0 वासुदेव शर्मा, पंडित ब्रज भूषण पारासर, पंडित अजय पाण्डेय, डॉ0 संजीव वशिष्ठ, पंडित राजेश गौतम, डॉ0 अनिल कुमार वाजपेयी, डॉ0 राम अवतार शर्मा, डॉ0 करुण शर्मा, पंडित राहुल शर्मा, पंडित मित्र प्रसाद काफ्ले, पंडित सुशील शास्त्री, अजीत शर्मा, पंडित प्रशांत वशिष्ठ, एस्ट्रो धर्मेंद्र बंसल, कल्पना वशिष्ठ , पंडित शैलेन्द्र अवस्थी, सुयश वशिष्ठ, गौरव कौशिक, डॉ0 वरुण शर्मा, पवन शर्मा, राजेश शर्मा बेकरी वाले, नानक चंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, प्रवीण शर्मा, अंकित शर्मा, अमित शर्मा टोनी, संजय शर्मा , मुरली पंडित, मोक्ष शर्मा श्री रामलीला समिति के समस्त पदाधिकारीगण, सांसद प्रतिनिधि अशोक बबली आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम संचालन अध्यक्षता कर रहे ज्योतिर्विद पंडित के0 सी0 पाण्डेय ने सभी का आभार प्रकट करते हुए बताया कि यह कार्यक्रम सभी जनसमाज के सेवार्थ 3 अक्टूबर तक चलेगा।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601
























