
सेवा पखवाड़ा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
हापुड़,सूवि(ehapurnews.com):जिलाधिकारी अभिषेक पांडेय के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार त्यागी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा प्रायोजित सेवा पखवाड़ा के स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के अंतर्गत आयोजित शिविरों की श्रृंखला में मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखुवा में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक धर्मेश तोमर ने फीता काटकर किया।इस अवसर पर विधायक द्वारा शिविर में आए लोगों को भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई साथ ही विधायक के कर कमलों से चार आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया एवं 10 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया।शिविर में आए लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई एवं औषधि वितरण किया गया इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुनील कुमार त्यागी स्वास्थ्य शिविर के नोडल अधिकारी डॉ राजेश सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखुवा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 शेखर सिंह आयुष्मान भारत योजना के जिला कॉर्डिनेटर डा0 जाहिर एवं जिला पी 0पी0 एम0 कोऑर्डिनेटर सुशील चौधरी उपस्थित रहे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























