
आनंद विहार आवासीय कालोनी में बेसमेंट का निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बिल्डिंग के निर्माण में जुटे लोग एचपीडीए से सांठगांठ होते ही मानक के विपरीत भवन निर्माण व बेसमेंट बनाने में जुट जाते हैं।
ताजा मामला आनंद विहार कॉलोनी से सामने आया है। हापुड़ पिलखुआ विकास प्राधिकरण आनंद विहार आवासीय कॉलोनी है। आनंद विहार की ओर लोगों के बढ़ते हुए आकर्षण से आबादी भी बढ़ रही है जिस वजह से लोग अनेक आवासीय भूमि को व्यवसायिक भूमि में बदल रहे हैं।
राम मनोहर लोहिया पार्क से चंद कदमों की दूरी पर बाएं हाथ पर एक व्यवसायिक भवन निर्माणाधीन है। इस भवन के भूतल के नीचे एक लंबा चौड़ा बेसमेंट बनाया गया है, जो पूरी तरह मानक के विपरीत है। भवन मालिक ने बड़ी ही चालाकी के साथ बेसमेंट की दीवारों को बाहरी साइड से दीवार खड़ी करके बंद कर दिया है ताकि किसी को यह आभास न हो की बिल्डिंग के नीचे बेसमेंट बना है।
सूत्र बताते हैं कि प्राधिकरण के किसी भी इंजीनियर व सुपरवाइजर ने अभी तक बिल्डिंग का कोई मौका मुआयना नहीं किया है और न हीं इस संबंध में कोई रिपोर्ट प्राधिकरण के दफ्तर में दाखिल की है जबकि बिल्डिंग का सालों से निर्माण कार्य चल रहा है। यह तो निश्चित है कि जब निर्माणाधीन भवन में व्यवसायिक गतिविधियां शुरू होगी तो आनंद विहार के मुख्य मार्ग पर यातायात समस्या अवश्य पैदा होगी। निर्माणाधीन भवन से थोड़ा आगे सीधे हाथ पर एक और भवन निर्माण की तैयारी चल रही है जिसके लिए बेसमेंट बनाया जा रहा है।
आवासीय कॉलोनी में व्यवसायिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के पीछे प्राधिकरण की कोई नीति हो सकती है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264




















