
कृषि यंत्र के लाभार्थियों का चयन 21 अगस्त की सुबह
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):अनुभाग-2 लखनऊ: दिनांकः 04 जून 2026 में वर्णित दिशा-निर्देशों में दी गई व्यवस्थानुसार रूपये 10000/- से अधिक अनुदान वाले समस्त कृषि यंत्रों / कृषि रक्षा उपकरणों तथा कस्टम हायरिंग सेन्टर, फार्म मशीनरी बैंक की स्थापना., इत्यादि के लाभार्थियों का चयन कृषि विभाग की पोर्टल/वेब साईट पर जिलाधिकारी महोदया हापुड की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी समिति (डी०एल०ई०सी०) के समक्ष ई लाटरी से कराया जाना है जनपद के कृषक बन्धुओं को सूचित किया जाता है कि कृषि विभाग में संचालित कृषि यंत्रीकरण सम्बन्धित समस्त योजनाओं में अनुदान पर वितरण हेतु कृषि यंत्रों / कृषि रक्षा उपकरणों में लाभार्थियों के चयन के लिए ई-लाटरी कराये जाने हेतु दिनांक-21.08.2026 स्थान विकास भवन सभागार हापुड में समय प्रातः 11 बजे से निर्धारित किया गया है।
जनपद के समस्त सम्बन्धित कृषक बन्धुओं जिन्होने कृषि यंत्रों/कृषि रक्षा उपकरणों का ऑनलाइन बुकिंग किया है वे किसान भाई उक्त निर्धारित तिथि, स्थान व समय में उपस्थित रहकर ई-लाटरी के माध्यम से लाभार्थियों के चयन में सहभागिता करने का कष्ट करें।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788




















