
डम्पिंग ग्राउंड (खत्ता) भी बेच डाला, अब कहां डालेंगे कूड़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): ऩगर पालिका परिषद हापुड़ के कारिदों ने डम्पिंग ग्राउंड (खत्ता) ही बेच डाला, तो सफाई कर्मचारियों के सामने एक नई समस्या पैदा हो गई है, अब वे कूड़ा कहां डालेंगे।
हापुड़ के बुलंदशहर रोड से गांव रामपुरजाने वाले मार्ग पर आईएमआईटी कॉलेज के ठीक सामने हजारों वर्ग मीटर वर्ग भूमि खत्ते की है, जहां गत पांच दशक से नगर पालिका परिषद हापुड़ के सफाई कर्मचारी नगर से एकत्र कूड़ा डंप करते चले आ रहे हैं। अब भूमि के दामों में भयंकर उछाला आने से परिषद ने डंपिंग ग्राउंड की भूमि का सौदा प्रॉपर्टी के धंधे बाजों को कर दिया है। प्रॉपर्टी कारोबारी ने डंपिंग ग्राउंड पर मिट्टी का भराव शुरू कर दिया है जहां प्लाटिंग की जाएगी।
सूत्र बताते हैं कि एक बड़े बिल्डर ने भूमि के दाम डेढ़ लाख रुपए प्रति वर्ग गज तक लगा दिए हैं। डंपिंग ग्राउंड खत्म होने से इलाके के लोग तो खुश हैं कि उन्हें बदबू व गंदगी से छुटकारा मिलेगा, परंतु सफाई कर्मचारी इस बात से खफा हैं कि अब वह कूड़ा कहां डम्प करेंगे। नागरिकों ने डंपिंग ग्राउंड की बिक्री के मामले की जांच की मांग की है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)




















