
👁 0 views Views
पिलखुवा: रामा अस्पताल की पार्किंग से बाइक चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा में स्थित रामा अस्पताल की पार्किंग से सोमवार की शाम एक बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
गाजियाबाद के कलछीना निवासी सलीम अपने भतीजे से मिलने के लिए अस्पताल आए थे। शाम लगभग 5:00 बजे उन्होंने अपनी बाइक पार्किंग में खड़ी की। लगभग 1 घंटे बाद जब वह लौटे तो देखा उनकी बाइक गायब थी जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा। पुलिस का दावा है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हापुड़: दीवान स्कूल के सामने खुल गया है HOME BOSS HARDWARE होलसेल दाम पर खरीदें सामान 9568911464

































