
👁 0 views Views
बाबूगढ़: हाईवे पर उतरा तीन किलो वजनी कछुआ, यातायात थमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में हाईवे पर थाने के पास अचानक सड़क पर एक कछुआ निकल आया। इसके बाद वाहनों की रफ्तार थम गई। मौके से गुजर रहे ई-हापुड़ न्यूज़ के संवाददाता अमित कुमार ने वाहनों को रोका। तभी एक झड़ीना निवासी वाहन चालक ने कछुए को उठाया और उसे साफ पानी में छोड़ दिया जिसके बाद यातायात सुचारू हुआ।
मामला शुक्रवार का है जब थाने के पास अचानक हाईवे पर तीन किलो वजनी एक कछुआ निकल आया। इसके बाद वाहनों की रफ्तार थम गई। तभी एक कार चालक मौके पर पहुंचा जिसने कछुए को पकड़ा और उसे साफ पानी में छोड़ दिया।
मूलचंद विनोद चंद गुप्ता से आसान किश्तों पर खरीदें वाशिंग मशीन, फ्रिज, एलईडी और भी बहुत कुछ: 9897333733


























