
यात्रियों को ट्रेन में बेटिकट यात्रा करा रहा था हापुड़ का टीटीई, टिकट के नाम पर लिए पैसे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के टीटीई पर आरोप है कि वह यात्रियों से अवैध वसूली कर उन्हें बेटिकट यात्रा करवाता है। मामले का तब पर्दाफाश हुआ जब एसीएस, सीआईटी और चेकिंग टीम ने यात्रियों को बिना टिकट पकड़ लिया। एक यात्री से तो टिकट के नाम पर ऑनलाइन भुगतान भी करवा लिया गया। मामले में टीटीई फंस गया जिसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है।
यह मामला है नौचंदी एक्सप्रेस का जहां ऐसी कोच में बिना टिकट सफर कर रहे यात्रियों से किराया और जुर्माना वसूला गया। रेलवे प्रशासन ने संबंधित से स्पष्टीकरण मांगा है। बुधवार की रात सहारनपुर से प्रयागराज जा रही नौचंदी एक्सप्रेस के एसी कोच में कुछ लोग बेटिकट यात्रा कर रहे थे। एक यात्री से टिकट के नाम पर ऑनलाइन भुगतान भी करवा लिया। जब रेल अधिकारियों को मामले का पता चला तो जांच शुरू हुई। मुरादाबाद से ट्रेन में एसीएम अंकित शर्मा, सीआईटी और चेकिंग टीम सवार हो गई। इसके बाद सेकंड और थर्ड ऐसी कोच में सफर कर रहे तीन यात्रियों को बेटिकट पकड़ा गया। मामले में टीटीई का नाम भी सामने आया जिसे बरेली में उतार दिया गया। उससे पूछताछ की गई। टीटीई से स्पष्टीकरण मांगा गया है जिससे टीटीई की बेचैनी बढ़ गई है।
अप्सरा साडीज़ से खरीदें साड़ी, लहंगे, सूट व लांचे का लेटस्ट कलेक्शन: 9997358158





























