
👁 0 views Views
पिलखुवा में पंडित दीनदयाल की प्रतिमा का अनावरण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हैंडलूम नगरी पिलखुवा के शैलेष फॉर्म कॉलोनी में नवनिर्मित पार्क पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क का उद्घाटन व पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा का अनावरण भाजपा के जिला अध्यक्ष नरेश तोमर व चेयरमैन विभु बंसल ने संयुक्त रूप से किया।
जिला अध्यक्ष नरेश तोमर, चेयरमैन विभु बंसल, मंडल अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी, सीमा जौहर, नरेश भारती आदि ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनका 109 वां जन्मदिन मनाया।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601

































