
मिशन शक्ति केन्द्र के माध्यम से महिलाओ को उनके अधिकार के प्रति जागरूक किया जा रहा है
हापुड सीमन (ehapurnews.com): अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के साथ महिला थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया गया तथा थाने पर स्थापित मिशन शक्ति केंद्र, कार्यालय, कम्प्यूटर कक्ष, बिल्डिंग आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई आदि को चैक किया और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि हर थाना पर मिशन शक्ति केन्द्र बनाया गया है जिसका उद्देश्य महिला प्रशिक्षित पुलिस कर्मियो द्वारा विभिन्न संस्थान मे जाकर महिलाओ व बालिकाओ को उनके अधिकार के बारे मे जानकारी देना है।महिला पुलिस पैट्रोलिंग भी करेगी।उन्हे विश्वास है कि मिशन शक्ति अभियान पूरी तरह सफल होगा।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर व सीओ वरूण मिश्रा भी उपस्थित थे।
कमल डोसा: रात 12 बजे तक फ्री होम डिलीवरी, तीन डोसे के साथ एक मधुबन बड़ा फ्री: 7017570838






























