
विजयी प्रतियोगी व शिक्षक को मिला सम्मान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):जायंट्स ग्रुप हापुड़ के तत्वावधान में, बाबूगढ़ कैंट स्थित ओम प्रकाश अग्रवाल स्कूल में एक काव्य-प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं तथा विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुधा गुप्ता, अध्यापिका श्रीमती सुषमा, अध्यापक संजय एवं पंकज शर्मा को संस्था द्वारा उनके समर्पित शैक्षिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप हापुड़ के अध्यक्ष डॉ. अनिल बाजपेई ने कहा “कविता मनुष्य की आत्मा का स्वर है, जो हृदय से निकलकर समाज को जागरूक और प्रेरित करती है। आज की यह प्रतियोगिता केवल प्रतिभा का मंच नहीं बल्कि संस्कृति और संस्कारों का उत्सव है।
संरक्षक योगेश गर्ग व सचिव पवन सक्सेना व दिवाकर ने भी विचार व्यक्त किए। काव्य प्रतियोगिता में साहिनी ऋतिका, अक्षिका और नंदिनी ने अपने उत्कृष्ट काव्य-पाठ से क्रमशः प्रथम,द्वितीय , तृतीय ,एवम प्रोत्साहन सम्मान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुकेश ने सभी अतिथियों, संस्था के पदाधिकारियों और शिक्षकों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288

































