
अवैध संबंधों की खातिर देवर के साथ मिलकर महिला ने पति पर किया जानलेवा हमला
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव के व्यक्ति ने अवैध संबंधों की खातिर भाभी के साथ मिलकर भाई पर जानलेवा हमला कर दिया और भाई की हत्या का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी पीड़ित को घसीटते हुए पड़ोसी के मकान में ले गया जहां धारदार हथियारों से वार कर उसे मारने की कोशिश की। किसी तरह स्थानीय लोगों ने पीड़ित को बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर महिला और उसके देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मामला 20 सितंबर का है जब शाम करीब 6:00 बजे पीड़ित अपने घर पर था। तभी उसकी पत्नी और भाई ने घर में घुसकर फावड़े से हमला किया। इस दौरान पीड़ित गंभीर से घायल हो गया। देवर ने भाभी के साथ पीड़ित को बंधक बनाया और धारदार हथियारों से वार कर उसकी हत्या की कोशिश की। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह उसे बचाया।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में

































