
गढ़: दुकानदार की मौत के मामले में सात लोगों पर मुकदमा
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव अठसैनी में हुई दुकानदार 45 वर्षीय संजय कश्यप की मौत के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर यह कार्रवाई की है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को संजय अपनी परचून की दुकान पर बैठा हुआ था। उसके भतीजे सचिन की बराबर में ही मिठाई की दुकान है। बुधवार सुबह करीब 7:45 बजे राजवीर निवासी गांव अठसैनी जलेबी लेने के लिए दुकान पर पहुंचा जब सचिन से जलेबी के रुपए मांगे तो उसने सचिन को चांटा मार दिया। इसके बाद संजय बीच बचाव करने आया। राजवीर वापस चला गया और वह अपने स्वजन सतवीर, संजीव, अमित, अजीत, अंकित, प्रिंस के साथ पहुंचा और सचिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव करने आए संजय को भी आरोपियों ने जमकर पीटा। इस दौरान वह बेहोशों को गिर गया। इसके बाद वह घर पहुंचा जहां उसकी छाती में दर्द उठा जिसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़: ग्लोब एजेंसीज दिल्ली रोड से छूट व एक्सचेंज ऑफर के साथ खरीदे वाहन: 9289923209

































