
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी फर्जी फर्मों के नाम पर चालू खाता खुलवाकर भोले-भाले लोगों से गेमिंग एप और ट्रेडिंग के नाम पर खातों में पैसे लेकर साइबर ठगी को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों को बुधवार को बृजनाथपुर नहर पुल पटरी से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम 32 वर्षीय हरीश पुत्र ब्रज सिंह निवासी गांव बृजनाथपुर हाफिजपुर जनपद हापुड़, 29 वर्षीय विशाल पुत्र सुभाष निवासी ओल्ड आर्य नगर थाना घंटाघर जनपद गाजियाबाद, जुनैद पुत्र नईम निवासी चाह कमाल पुराना बाजार हापुड़ है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है।
हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पत्रकारों को बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा मय एक जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल, तीन पासबुक, दो चेक बुक, दो ब्लैंक चेक, आधार कार्ड, बैंक ऑफ़ बड़ौदा की छह जमा पर्ची, एक बैग, 9,570/- की नकदी और जमा पर्ची बरामद की है।
आरोपी इतनी कम उम्र में गलत रास्ते से पैसा कमाना चाहते थे जिन्होंने इस रास्ते को चुना। हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने बताया कि आरोपियों द्वारा फर्जी फर्म के नाम पर चालू खाता खुलवाकर भोले-भाले लोगों से गेमिंग एप और ट्रेडिंग के नाम पर पैसे ऐंठे जाते थे। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020






























