
हापुड के गांव सलाई में सेवा पखवाड़ा में चला सफाई अभियान
हापुड सीमन/सुरेश जैन(ehapurnews.com):हापुड के राजकीय इंटर कॉलेज, सलाई में बुधवार को सेवा पखवाड़ा एवं मिशन शक्ति 5.0 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम विशिष्ट अथिति जिला विकास अधिकारी श्री देवेंद्र प्रताप, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रितु तोमर, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक श्रीमती शैलजा कुमारी, खंड विकास अधिकारी सुश्री श्रुति सिंह, सहायक विकास अधिकारी शिवम पांडे, वन स्टाफ केंद्र की संचालिका श्रीमती रविता मिशन शक्ति प्रभारी सुश्री सोनीका (सब इंस्पेक्टर), ग्राम प्रधान सलाई शाने आलम, पूर्व प्रधान मोहम्मद आरिफ, बी०डी०सी० नन्हे, पंचायत सहायक धीरज प्रजापति, साजिद उर्फ जौनी ग्राम सभा सदस्य, प्रवेज राशन डीलर, स्वयं सहायता समूह संचालक सुश्री सोनी, फातिमा आसिफा, श्री चंद्र सिंह प्रजापति, शाहनवाज, विद्यालय एंबेसडर रियाजुल इमरान काजी, इंतज़ार अली मोहम्मद खालिद भट्ट वाले, नसीम बेगम, देहात चौकी इंचार्ज श्री शरद यादव, सब इंस्पेक्टर रामू सिंह जादौन, रश्मि सब इंस्पेक्टर अपनी पूरी मिशन शक्ति टीम के साथ उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में ग्राम सलाई के श्री भरे, वासिब मेंबर, इकरार कमर साहब, मुस्तफा त्यागी, असलम मास्टर, जफर आलम, फुरकान चेयरमैन, कलवा पगड़ी वाले, आलिम चौधरी जी, इस्तेकार तालाब वाले, उषा चौधरी अमीर अब्दुल्ला, खालिद भट्टे वाले, मोहम्मद साजिद मुजफ्फर हुसैन, नदीम त्यागी, रियाजु उल हसन, मंसूर अली, कमरे आलम, इंतजार अली, आजाद, सुल्तान अली, कासिम, सजीब, शाकिर अली, आस मोहम्मद, अब्दुल वाहिद, मुशीर आजाद, संतु, रिहान मोहम्मद, सलीम, इकरार, अफसर, नईम त्यागी, उस्मान ताहिर हुसैन आदि उपस्थित रहे।
सेवा पखवाड़ा गतिविधियों के अंतर्गत सफाई अभियान किया गया जिसमें समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत शक्ति स्वरूपा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को वन स्टाफ केंद्र की अधिकारियों दवारा महिलाओं को महिला उपयोगी नंबर की जानकारी प्रदान की गई मुख्य विकास अधिकारी सर द्वारा विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को सफलतापूर्वक आगामी सत्र में सहयोग प्रदान करने के लिए ए०टी० एम०एस० के चेयरमैन नरेंद्र कुमार अग्रवाल को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा फर्नीचर दान करने के लिए बुके एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम द्वारा महिलाओं ग्राम वासियों को सेवा पकवाड़ा में सहयोग एवं मिशन शक्ति के माध्यम से विद्यालय को सहयोग देने का अनुरोध किया गया। जिला विकास अधिकारी देवेंद्र प्रताप दवारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा दी गई खंड विकास अधिकारी सुश्री श्रुति सिंह जी ब्लॉक विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया कार्यक्रमों की श्रृंखला में समस्त अधिकारियों को पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉक्टर जया मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।
हापुड़: Raymond के लिए पक्का बाग स्थित The Raymond Shop पहुंचे: 9149331926

































