
👁 54 views Views
आंधी तूफान से बिजली सप्लाई ठप्प
हापुड़, सीमन/रियाज अहमद (ehapurnews.com): हापुड़ जनपद में मंगलवार की रात को आई तेज आंधी व तूफान ने विद्युत आपूर्ति को पूरी तरह बाधित कर दिया।
आंधी में तूफान का असर हापुड़, रामपुर रोड, गांव ट्याला, नाहली, आजमपुर-आलमपुर आदि इलाकों में देखने को मिला है जहां तूफान की चपेट में आए अनेक पेड़ उखड़ गए तथा टहनियां टूट गई साथ ही अनेक स्थान पर विद्युत पोल टूट गए। टूटे हुए पेड़ बिजली लाइन पर जा गिरे जिस वजह से बिजली सप्लाई बाधित हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारी बिजली सप्लाई सामान्य बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365























