
पॉलिथीन रखने पर मीट कारोबारी पर 2 हजार का अर्थदंड
हापुड़, सीमन /अशोक तोमर(ehapurnews.com): पॉलिथीन के विरुद्ध बुधवार की अपराह्न अभियान पर निकली नगर पालिका परिषद हापुड़ की टीम और मीट कारोबारी के बीच जमकर नोकझोंक हुई। मीट कारोबारी परिषद की टीम की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे। टीम को देखते ही अनेक कारोबारी दुकान छोड़कर भाग खड़े हुए।
नगर पालिका परिषद हापुड़ के राजस्व निरीक्षक सुनील कुमार के नेतृत्व में एक टीम बुधवार को पीरबाहुउद्दीन इलाके में पहुंची। टीम ने एक मीट कारोबारी की दुकान से पॉलिथीन बरामद कर ₹2 हजार रुपए का आर्थिक दंड लगाया जिस पर कारोबारी भड़क गए और टीम के साथ नोकझोक करने लगे।
परिषद की टीम ने मीट कारोबारी को चेतावनी दी है की सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध है व पॉलिथीन आदि का इस्तेमाल न करें। पॉलिथीन के इस्तेमाल से स्वास्थ्य बिगड़ता है और पर्यावरण दूषित होता है। मीट कारोबारी पर दो हजार रुपए के अर्थदंड से व्यापारी भड़क उठे। उन्होंने कहा कि पूरे नगर में सभी के साथ सामान व्यवहार होना चाहिए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365























