
👁 0 views Views
एटीएम बूथ में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र में स्थित एटीएम बूथ में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी जिस पर काबू पा लिया गया।
मामला रविवार का है जब दोपहर के समय शुगर मिल गेट के बाहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम बूथ से धुआं निकलता दिखाई दिया। बंद शटर से उठते ही धुआं निकलने लगा और आसपास के लोग घबरा गए। इसके बाद दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशकत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान विद्युत वायरिंग, फर्नीचर जलकर राख हो गया।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288






























