
टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त कराने की माँग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने पीएम को संबोधित ज्ञापन कलेक्ट्रेट में आधिकारी को सौंपा। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के आवाहन पर ज्ञापन दिया गया। टीईटी के विरोध में शिक्षकों ने प्रदर्शन किया और अपनी मांग के समर्थन में ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि 1 सितंबर 2025 तक सभी सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी परीक्षा पास करना अनिवार्य कर दिया है। यह फैसला शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 और एनसीटीई के अधिसूचना 2010 के विपरीत है। इस अवसर पर जनपद के विजेंद्र कुमार, दीपक अग्रवाल, मुकेश कुमार, मनोज पाल, प्रवेश, दिनेश, रवि भूषण, मनवीर, सुशील, कृपाचंद, महिपाल, मौजीराम, कपिल, मुकेश शर्मा, नवीन , हरेंद्र, सुनील, सुमित, पूनम, नीमा, दीपांती, तारावती, कुसुम, शिल्पी , सविता, शीतल, नीरज कुमारी, लवलेश,रीना, रेनू, सीमा, लवलेश, बृजपाल, सुंदर, सोनू, प्रमोद, मनप्रीत खैरा, सोनू कसाना, अजय, रंजना आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
एक घर हो अपना…. अब पूरा होगा सपना… संपर्क करें: 9756129288 पर























