
हापुड़: नवज्योति कॉलोनी व शिवपुरी में गणेश चौक का सुंदरीकरण करने की तैयारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पालिका परिषद द्वारा मोहल्ला शिवपुरी में गणेश चौक के पास और नवज्योति कॉलोनी में पार्कों का सुंदरीकरण कराएगा जाएगा। 15वें वित्त आयोग से मिली 20 लाख रुपए की धनराशि से यह कार्य होंगे। इसके साथ ही पांच मोहल्लों में करीब 64 लाख रुपए से सड़के और नालियों का निर्माण होगा।
पालिका द्वारा 8.52 लाख से मोहल्ला रफीकनगर में नाली व इंटरलॉकिंग सड़क, 12.54 लाख से मोहल्ला चमरी में बालाजी मंदिर की ओर नाली व इंटरलॉकिंग सड़क, 14.49 लाख से मोहल्ला शिवगढ़ी में नाली व सीसी सड़क, तीन लाख से मोहल्ला चेतनपुरा में सभासद वाली गली में नाली व सड़क, 12.91 लाख से मोहल्ला न्यू भीमनगर में एलएन रोड पर नाली व इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क और 13.30 लाख से मोहल्ला चमरी में शिवमंदिर वाली गलियों में नाली व सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा 7.58 लाख से मोहल्ला नवज्योति कॉलोनी में मंदिर के पास तीन पार्कों और 12.43 लाख से मोहल्ला शिवपुरी में गणेश चौक के पास पार्क का सौंदर्याकरण होगा।
The Raymond Shop से उठाएं 50% तक सेल का फायदा: 9149331926


























