
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ के सराफा बाजार में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब तारों में अचानक भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया जिससे आसपास मौजूद लोगों में खलबली मच गई। आग करीब 5:00 बजे के आसपास बड़ा रूप ले चुकी थी। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सोमवार को हापुड़ के सराफा बाजार में स्थित पापड़ वाली गली के सामने टीकाराम तेल वाली गली के कोने पर तारों में अचानक आग लग गई और धीरे-धीरे धुआं उठने लगा। मौके से गुजर रहे व्यापारियों व राहगीरों में हड़कंप मच गया। व्यापारियों ने आग पर काबू पाने के साथ-साथ इन तारों के झंझट से छुटकारा दिलाने की मांग की है।
दिल्ली से मात्र 80 किलोमीटर दूर, छह लाख में बुक करें 50 गज का प्लॉट: 9899722241


























