
हापुड़: नबी करीम स्थित गोला कुआं वाली गली में एक ओर झुकता जा रहा मकान का जर्जर छज्जा
हापुड़, सीमन/हर्ष त्यागी(ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ गेट पुलिस चौकी के पास स्थित मोहल्ला नवीकरीम में गोला कुआं वाली गली में एक जर्जर मकान हादसे को दावत दे रहा है। पिछले करीब 6 महीने से मकान का जर्जर छज्जा धीरे-धीरे आगे की ओर झुकता जा रहा है जो अब गिरने की कगार पर है। ऐसे में दो बिल्लियों के सहारे इस छज्जे को टिकाया हुआ है। यदि छज्जा गिरेगा तो आसपास के मकान के साथ-साथ राहगीर भी इसकी चपेट में आ सकते हैं जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना है। मामले में राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा की दृष्टि से जल्द से जल्द अधिकारियों को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए।
मिली जानकारी के अनुसार इस मकान का छज्जा बेहद जर्जर हालत में है जो धीरे-धीरे एक ओर झुकता जा रहा है। हालात यह है कि छज्जे को फिलहाल दो बिल्लियों पर टिकाया हुआ है। ऐसे में रास्ता भी अवरुद्ध हो रहा है। इसी के साथ बिल्लियों के बावजूद भी छज्जा लगातार आगे की ओर झुकता जा रहा है। आने जाने वाले लोगों के साथ-साथ क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर हादसे का खतरा मंडरा रहा है। यह छज्जा कभी भी गिर सकता है जिससे लोगों की जान भी जा सकती है। मामले में अधिकारियों को शीघ्र संज्ञान लेना चाहिए।
Gopal Ji Jewellers, Wholesaler of High Class Gold, Silver & Diamond Ornaments: 9758449179





















