
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित तुलाराम की धर्मशाला में एसथेटिक दीवाज़ द्वारा फेस्टिवल धमाका एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। इस एग्जीबिशन ने हापुड़ में धमाल मचा दिया जहां बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और खूब खरीदारी की। इस दौरान स्टॉल संचालकों को व्यापार के साथ-साथ काफी प्रॉफिट हुआ तो वहीं हापुड़वासियों को लेटेस्ट कलेक्शन अपने शहर में ही मिल गया। यह सिर्फ एक एग्जीबिशन ही नहीं बल्कि एक ऐसा मंच था जहां पर दुकानदारों को अपने पुराने ग्राहकों के साथ-साथ नए ग्राहक भी मिले। एग्जीबिशन में ड्रेस, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, जूतियां, लेडीज, पर्स, बैग, ज्वेलरी आदि का लेटेस्ट कलेक्शन मिला। पिछले एग्जिबिशन की तुलना में इस बार अधिक स्टाल लगाए गए। स्टॉल संचालकों ने बताया कि उनकी सेल काफी अच्छी रही, पब्लिसिटी मिली और ग्राहक भी जुड़े जिससे व्यापार में बढ़ोतरी हुई।
एग्जीबिशन की संचालिका प्रियंका ने बताया कि फिलहाल कोई वेडिंग सीजन नहीं है लेकिन इसके बावजूद भी काफी अच्छा कारोबार हुआ। आगे की एग्जीबिशन के लिए अभी से बुकिंग मिल गई है। वहीं अर्पित अग्रवाल ने बताया कि उम्मीद से ज्यादा प्रॉफिट हुआ है।
बताते चलें कि हापुड़ में चार और पांच सितंबर को लगी इस एग्जीबिशन में हापुड़ के साथ-साथ पिलखुवा, हापुड़ आदि शहरों से भी लोग स्टॉल लगाने के लिए पहुंचे और हापुड़वासियों तक नया और लेटेस्ट कलेक्शन पहुंचाया।






























