
भरभराकर गिरी मकान की छत, बाल-बाल बचे परिजन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा क्षेत्र के गांव फगौता में भारी बारिश के कारण एक मकान के दो कमरों की छत अचानक भरभराकर नीचे आ गिरी। जिस समय हादसा हुआ उस दौरान आसपास कोई मौजूद नहीं था। इस दौरान मकान में रखा कूलर, फर्नीचर, कुर्सी, टेबल, संदूक आदि क्षतिग्रस्त हो गए। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके मौके पर पहुंचे जिन्होंने कड़ी मशक्कत के पश्चात सभी को बाहर निकाला।
मामला पिलखुवा के फगौता का है। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के कारण मकान की छत कमजोर हो गई जो कि नीचे आ गिरी। इस दौरान आसपास मौजूद लोग बाल-बाल बच गए। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। हालांकि इस दौरान मकान मालिक का काफी नुकसान हो गया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)






























