
छह फीट लम्बा रेट स्नेक सांप निकलने से हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव लोदीपुर में करीब छह फीट लंबा रेट स्नेक सांप निकलने से लोगों के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर हापुड़ के फॉरेस्ट रेंजर मुकेश चंद्र कांडपाल ने टीम का गठन किया जिसके बाद वन दरोगा गौरव कुमार, वनकर्मी भरत, वनकर्मी नितेश मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के पश्चात रेट स्नेक सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
मामला बुधवार का है जब गांव लोधीपुर में अचानक एक रेट स्नेक सांप निकल आया। सांप को देखकर सभी के होश उड़ गए। मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के पश्चात सांप को पकड़कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com






























