
👁 0 views Views
अवैध रूप से बिकती टेट्रा पैक शराब पकडी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):थाना बहादुरगढ के ग्रामीण इलाको में अवैध रूप से बिक रही टेट्रा पैक शराब बेचने के आरोप में पुलिस ने दो लोगो को धर दबोचा।पुलिस ने 50 पीस टेट्रा पैक शराब पकडी है।
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से अवैध देशी शराब बरामद की है।शराब के धंधेबाज थाना किठौर के गांव महमूद गढी का सुधीर तथा बहादुरगढ के गांव सिकन्दर पुर का विनोद है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

























