
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर निज़ामपुर बाईपास के पास स्थित एस. ए. इंटरनेशनल के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को L.N पब्लिक स्कूल में हुई टेबल टेनिस प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भी प्रतिभाग किया। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के निर्देशानुसार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता आयोजित हुई। इस प्रतियोगिता का आयोजन जिला खेल कार्यालय हापुड़ द्वारा खेल अधिकारी अरुणा के मार्गदर्शन में किया गया। विजयी खिलाड़ियों को सीडीओ हापुड़ हिमांशु गौतम ने बधाई दी।
इस मुकाबले में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के माध्यम से प्रतियोगिता की शोभा बढ़ाई।
इन छात्रों ने मारा मोर्चा:
प्रतियोगिता में अंडर-14 छात्रा (Girls) में S. A. इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा 8 की राधिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया एवं कक्षा 8 की कीर्ति ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया अंडर-14 छात्र (Boys) में कक्षा 9 के अंश ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 छात्र (Boys) में कक्षा 9 के प्रद्युमन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया एवं कक्षा 10 के निशांत ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर अतिथियों एवं खेल अधिकारियों द्वारा विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक सचिन रावत का पूर्ण सहयोग रहा। विद्यालय की डायरेक्टर जयश्री सिंह तोमर ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही सभी प्रतिभागियों को निरंतर अभ्यास एवं समर्पण के साथ राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सरिता शर्मा ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया एवं आगे और अधिक प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

























