
पत्नी को पति ने प्रेमी से बात करने पर रोका, पत्नी ने पीटा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी के एक युवक से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। दोनों के बीच अवैध संबंध भी हैं। पति ने पत्नी को जब उसके प्रेमी से बात करने से रोका तो पत्नी ने पति को पीटा और मौत के घाट उतारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी पर मुकदमा दर्ज किया है।
हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी शादी 18 साल पहले बुलंदशहर जनपद के स्याना क्षेत्र की एक महिला के साथ हुई थी। शादी के बाद ही पत्नी के सिंभावली क्षेत्र के नरेंद्र के साथ अवैध संबंध बन गए। दोनों अक्सर मिलते-जुलते। मामले की जानकारी जब पति को लगी तो उसने पत्नी से बातचीत बंद करने और प्रेमी से दूर रहने को कहा लेकिन इसके बावजूद भी पत्नी अपनी हरकतों से बाज नहीं आई जो अपने प्रेमी से बात करती। जब पति ने पत्नी को रोका तो उसने पति के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बाबूगढ़: रेड चिली रेस्टोरेंट दे रहा है 10% की विशेष छूट: 8791240160


























