
👁 0 views Views
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी चौकी के पास हुए हादसे में बाइक सवार युवक की मौत के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि हादसा रविवार की शाम को हुआ जब ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक को लगभग 50 मीटर तक ट्रक घसीटता रहा जिससे बाइक सवार की मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


























